अपराध

रायसेन में मिट्टी के उत्पादों की बढ़ी मांग, स्वदेशी खरीदारी से कुम्हारों और दुकानदारों को प्रोत्साहन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन में मिट्टी के उत्पादों की बढ़ी मांग,  स्वदेशी खरीदारी से कुम्हारों और दुकानदारों को प्रोत्साहन

दीपोत्सव के पावन अवसर पर रायसेन शहर में मिट्टी के उत्पादों को बढ़ावा देने की मुहिम तेज हो गई है। छोटे व्यापारियों और कुम्हारों की दीपावली भी हर्षोल्लास के साथ मने, इसके लिए शहर के स्थानीय नागरिक उत्साह के साथ खुद आगे आए हैं।

बाजारों में मिट्टी के दीये, कलश और अन्य पारंपरिक सामग्रियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। आम नागरिक कृत्रिम व विदेशी सजावट के सामानों को छोड़कर, मिट्टी से बने स्थानीय उत्पादों की बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। नागरिकों की इस सकारात्मक पहल से हाट-बाजारों में रौनक लौट आई है और दिन-रात मेहनत करने वाले फुटकर विक्रेताओं के चेहरों पर भी खुशी झलक रही है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि स्वदेशी उत्पाद खरीदने से न केवल हमारी पारंपरिक कला जीवित रहेगी, बल्कि इन छोटे कामगारों के घरों में भी उल्लास छाएगा। इस सामूहिक प्रयास से इस बार रायसेन में एक सार्थक और खुशियों वाली दिवाली मनाई जा रही है।

------ बाईट 01 महेश कुमार दुकानदार बाईट 02 अनिल चौरसिया ग्राहक

बाईट 03 नूतन कुशवाहा ग्राहक

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायसेन में मिट्टी के उत्पादों की बढ़ती मांग स्वदेशी खरीदारी को प्रोत्साहित कर रही है। यह विषय पारंपरिक कुम्हारी और छोटे व्यापारियों के लिए स्थानीय बाजार में नई ऊर्जा ला रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि और पारंपरिक हस्तशिल्प की पुनरुद्धार संभव हो रही है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है; लोग विदेशी वस्तुओं के बजाय घरेलू उत्पादों को चुनेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।