अपराध

रायसेन न्यायालय परिसर में सुरक्षित बचपन अभियान, उड़ान' कार्यशाला में बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन न्यायालय परिसर में सुरक्षित बचपन अभियान, उड़ान' कार्यशाला में बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में "सुरक्षित बचपन अभियान" के राज्य-स्तरीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण और "उड़ान" नामक एक-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

अमरकंटक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का यूट्यूब लाइव प्रसारण दिखाने के बाद कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। डॉ. उपेन्द्र बाबू खत्री ने स्वास्थ्य व योग, करियर काउंसलर अनिल दीक्षित ने कौशल विकास, बाल कल्याण समिति की अमीषा चतुर्वेदी ने पॉक्सो एक्ट व बाल संरक्षण, साइबर सेल के सुरेन्द्र सिंह ने साइबर सुरक्षा तथा डॉ. प्रीति बाला ने मानसिक स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बाल अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती हर्षिणी यादव, श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी, ब्रजेश बघेल, विधिक सहायता अधिकारी बी.एम. सिंह सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बाइट 01 श्रीमती हर्षिणी यादव, न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।