रायसेन- पराली/नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम हेतु 05 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायसेन जिले में पराली और नरवाई प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) पर अनुदान हेतु 05 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के कंबाइन हार्वेस्टर संचालक सहायक कृषि यंत्री रायसेन के नाम से स्वयं के बैंक खाते से ₹3,500/- की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर पोर्टल "www.farmer.mpdage.mp.gov.in" (https://farmer.mpdage.mp.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06 नवंबर को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को इस यंत्र पर 50 प्रतिशत अनुदान देय होगा। स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कंबाइन हार्वेस्टर में लगाया जाने वाला एक अटैचमेंट है, जो धान के फसल अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में समान रूप से फैला देता है।
इससे फसल अवशेषों को जलाए बिना अगली फसल की बुवाई करना संभव होता है तथा नरवाई जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने में मदद मिलती है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित समस्त कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।