रैत-कोहला सड़कमार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद
अगस्त 31, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): रैत-कोहला 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग में सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के काम की वजह से यह मार्ग 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि यह निर्णय जन सुरक्षा एवं सड़क निर्माण कार्य के निर्बाध व शीघ्र निष्पादन को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान स्थानीय लोगों की आवाजाही पुहाड़ा-चुड़था और हरनेरा-बड़ज-ततवानी सड़कमार्ग अथवा पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होगी।
उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी व लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत व आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाएं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।