रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष बने तौकीर अहमद निज़ामी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक सेवा कार्यों को मध्यप्रदेश में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए तौकीर अहमद निज़ामी को मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 18 सितंबर 2026 से प्रभावी की गई है।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय समन्वयक शादाब आलम रज़वी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए तौकीर अहमद निज़ामी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति के अनुसार वे मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत एवं व्यवस्थित करने, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों के गठन तथा शिक्षा और सामाजिक सुधार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
इसके अलावा नागरिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता, जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार, प्रदेश स्तरीय बैठकों और अभियानों के समन्वय सहित संगठन की गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग एवं अनुशासन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।