राजभाषा आयोग के10वें प्रांतीय सम्मेलन का बेमेतरा में हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बेमेतरा, 27 सितंबर 2026
राजभाषा आयोग के दसवें प्रांतीय सम्मेलन का आज बेमेतरा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी लोकभाषा, लोककला, साहित्य और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से है। भाषा एवं साहित्य को सहेजने में राजभाषा आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों और साहित्य साधकों का सम्मान किया गया।