देश

राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में वाराणसी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में वाराणसी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

वाराणसी को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। 15 सितंबर को नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने वाराणसी को ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर बरेका के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। प्रशस्ति पत्र में नराकास अध्यक्ष एवं बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के हिंदी के प्रति प्रयासों, निष्ठा और कार्यकुशलता की सराहना की गई। यह सम्मान केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग और राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाराणसी के सामूहिक प्रयासों की राष्ट्रीय मान्यता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।