राजधानी एक्सप्रेस के सामने अचानक आ गया हाथियों का झुंड, फिर ड्राइवर ने जो किया वो दिल जीत लेगा

असम के होजाई जिले में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. इसी दौरान उसी ट्रैक से डाउन राजधानी एक्सप्रेस आने वाली थी. वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते हाथियों को देख लिया और रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया. इसके बाद ट्रेन को ट्रैक पर ही रोक दिया गया.
हाथियों के सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार करने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया.
📡 स्रोत: NewsData.io