राजधानी रायपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से विश्व मानक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकेशन... रायपुर स्लग... विश्व मानक दिवस 14.10.2026
रिपोर्टर... संदीप सिंह ठाकुर
एंकर.. किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, सुरक्षा और शुद्धता सुनिश्चित करने में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत आज राजधानी रायपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से विश्व मानक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम सतत विकास लक्ष्य-7 यानी किफायती और स्वच्छ ऊर्जा पर केंद्रित रही। कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी संस्थानों, उद्योगों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं विद्यार्थियों को भी मानकीकृत उत्पादों की पहचान और खरीदारी के दौरान गुणवत्ता संबंधी प्रमाण चिह्नों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
वीओ,,1,,,
विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर शाखा कार्यालय सहित एनआईटी रायपुर, एमएसएमई, सीपेट, छत्तीसगढ़ स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन और सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से मानकीकरण, उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता के महत्व को समझाया गया।
विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को बताया गया कि सामान खरीदते समय संबंधित प्रमाणन चिह्नों की जांच करना जरूरी है। सोने के आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क और अन्य उत्पादों पर लागू बीआईएस मानक चिह्न की पहचान कर उपभोक्ता बेहतर और सुरक्षित खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक उपभोक्ता बनाने के साथ देश में गुणवत्ता और मानकीकरण की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
विश्व मानक दिवस के कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने भी मानकीकृत उत्पादों की पहचान और खरीदारी के समय प्रमाण चिह्नों की जांच के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
बाइट 01,02 छात्र एवं छात्रा
बाइट..03 रूपेश कुशवाहा, भारतीय मानक ब्यूरो सहायक अधिकारी
बाइट 04,, राहुल कुमार गुप्ता... वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय (BIS)
कार्यक्रम में पवन जायसवाल, मुख्य प्रबंधक, एसआईटी, लोकेश परघनियां, मुख्य निदेशक, एमएसएमई, अनुरिता जोजो, डायरेक्टर एवं हेड, बीआईएस आरपीबीओ, डॉ. समीर बाजपेई, प्रभारी निदेशक, एनआईटी, डॉ. आलोक कुमार साहू, निदेशक, सीपेट; संजय त्रिपाठी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन और कमल सोनी, अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।