राजगढ़- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 5 नवम्बर तक करें आवेदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मत्स्य पालन संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के 18 चयनित ग्रामों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही 5 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।
सहायक संचालक मत्स्योद्योगद्वारा बताया कि योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए पात्र हितग्राहियों को अनुदान का लाभ प्रदान करने का प्रावधान है। इसमें मत्स्य पालन इकाई की स्थापना, मछली आहार निर्माण इकाई, मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र, तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन तथा मछली विक्रय के लिए कियोस्क की स्थापना जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त जलाशयों में मत्स्य बीज संचयन तथा मछलियों के परिवहन एवं विक्रय को सुविधाजनक बनाने के लिए आइस बॉक्स युक्त साइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा एवं विशेष वाहनों से संबंधित गतिविधियों के लिए भी सहायता का प्रावधान है।
योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को इकाई लागत का 90 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इससे जनजातीय समुदाय के पात्र हितग्राहियों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी आय में वृद्धि करने में सहायता मिलेगी।योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए मत्स्य पालन विभाग में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं। हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर राजगढ़ जिले के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 18 चयनित जनजातीय ग्रामों के हितग्राहियों को 5 नवम्बर तक आवेदन करने के लिए बुलाती है। यह योजना मछली पालन के माध्यम से आजीविका सुधार और आय बढ़ाने का उद्देश्य रखती है। इस पहल की महत्ता इस बात में है कि यह ग्रामीण जनजातियों को आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास के अवसर प्रदान करती है, जिससे वे अपने पारंपरिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकें। यदि योजना सफलतापूर्वक लागू होती है तो आम जनता को रोजगार के अव