राज्य

राजगढ़- एआई और फिनटेक प्रशिक्षण के लिए चयन परीक्षा 1 सितंबर को

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली द्वारा एआई और फिनटेक का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 32 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें एआई और फिनटेक के लिए 16-16 सीटें निर्धारित हैं।

प्रशिक्षण के लिए स्नातक तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी पात्र होंगे। चयन परीक्षा 1 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन करना अनिवार्य है।

विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ में उपस्थित होकर भी पंजीयन करा सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।