राज्य

राजगढ़़ : कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश समय-सीमा बैठक आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजगढ़़ : कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश समय-सीमा बैठक आयोजित

बैठक में आगामी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही अभियान के दौरान आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 सितंबर को राजगढ़ जिले के बोड़ा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग एवं संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों से संवाद एवं निरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। यात्रा के दौरान रात्रि प्रवास, ठहरने एवं भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने समग्र आईडी मैपिंग एवं समग्र ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सार्थक ऐप पर विभागवार रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में सार्थक अटेंडेंस से उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में ई-ऑफिस पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए कार्यालयीन कार्यों में समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।