राजगढ़- खाद्य प्रसंस्करण के लिए 31 अगस्त तक आवेदन
NEWS
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की कोल्ड चेन स्कीम के तहत खाद्य प्रसंस्करण और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सहायता दी जाएगी। मल्टी-प्रोडक्ट इरेडिएशन यूनिट की लागत का 35 प्रतिशत सामान्य श्रेणी और 50 प्रतिशत कठिन क्षेत्रों, एससी-एसटी, एफपीओ व एसएचजी के लिए दिया जाएगा।
अधिकतम सहायता राशि 10 करोड़ रुपये निर्धारित है। इस योजना का लाभ व्यक्ति, एफपीओ, एफपीसी, एसएचजी, एनजीओ, पीएसयू, फर्म, कंपनी और सरकारी निकाय ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक 31 अगस्त शाम 5 बजे तक सम्पदा पोर्टल पर अपना प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।