राज्य

राजगढ़- वित्तीय अनियमितता पर पूर्व सरपंचों पर बड़ी कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजगढ़- वित्तीय अनियमितता पर पूर्व सरपंचों पर बड़ी कार्रवाई

जिला पंचायत राजगढ़ ने वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कई पूर्व सरपंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले ने जांच और सुनवाई के बाद दोषी पाए गए पूर्व सरपंचों को 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित करते हुए लाखों रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।

कार्रवाई सारंगपुर, खिलचीपुर और जीरापुर जनपद पंचायतों की विभिन्न ग्राम पंचायतों से जुड़े मामलों में की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।