राजगीर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट का नया अध्याय:रणजी ट्रॉफी में आज बिहार-यूपी के बीच मुकाबला; वैभव सूर्यवंशी शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। 1121 करोड़ रुपए की लागत से 90 एकड़ में बने स्टेडियम में रविवार(11 अक्टूबर 2026) से रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए का पहला मैच शुरू होने जा रहा है। घरेलू टीम बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यह 4 दिवसीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट मुकाबला 11 से 14 अक्टूबर तक चलेगा।
दोनों टीमों ने शुक्रवार को अलग-अलग सत्रों में नेट प्रैक्टिस कर मैदान पर जमकर पसीना बहाया। बिना दर्शकों के खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच राजगीर और नालंदा जिले के लिए यह ऐतिहासिक मौका है, लेकिन स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को मायूसी हाथ लगेगी। स्टेडियम की दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
इसी वजह से सुरक्षा कारणों को देखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले मैच में दर्शकों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगा दी है। नो फ्लाई जोन और रेड जोन घोषित मैच के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए नालंदा के पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कड़े कदम उठाए गए हैं। 11 अक्टूबर 2026 से 27 जनवरी 2027 तक विभिन्न राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबलों के दौरान राजगीर खेल परिसर को अस्थायी रेड जोन और नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
इस पूरी अवधि में स्टेडियम के ऊपर ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित किसी भी गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खिलाड़ियों के होटल से स्टेडियम तक 40 से अधिक स्थानों पर पुलिस जवानों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
रिंकू सिंह और वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें इस मुकाबले में बिहार टीम की कप्तानी साकिबुल गनी कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश टीम की कमान आर्यन जुयाल के हाथों में है। यूपी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं। राजगीर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने शुक्रवार के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया।
इसके अलावा दर्शकों और क्रिकेट पंडितों की निगाहें बिहार के उभरते युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी पर भी टिकी रहेंगी। हालांकि बिहार की टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी की कमी खलेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर होने के कारण वह इन मैचों में टीम के साथ नहीं रहेंगे। वानखेड़े जैसी हाइब्रिड पिच, 30 मिनट में सूखेगा मैदान इस मैच के लिए बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक के निर्देशन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की तर्ज पर हाइब्रिड पिच तैयार की गई है।
मुख्य पिच आधी महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और आधी बिहार के मोकामा की काली मिट्टी से बनी है। काली मिट्टी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में शानदार उछाल मिलने की उम्मीद है। बारिश की स्थिति में खेल बाधित न हो इसके लिए मैदान के नीचे रेत आधारित स्वचालित जल निकासी प्रणाली लगाई गई है, जिससे भारी बारिश रुकने के महज 30 मिनट के भीतर मैदान खेलने लायक हो जाएगा।
मैच का समय यह 4 दिवसीय मैच 11 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना सुबह 9 बजे खेल शुरू होगा। सुबह 11:30 से दोपहर 12:10 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। दोपहर 2:10 से 2:40 बजे तक चाय ब्रेक और शाम 4 बजे दिन का खेल समाप्त होगा। राजगीर में तीन बड़े मुकाबले पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य चलने के कारण इस सत्र में बिहार के घरेलू मैचों की जिम्मेदारी राजगीर को सौंपी गई है।
बिहार की टीम यहां 11 से 14 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश से, 17 से 20 जनवरी 2027 तक जम्मू-कश्मीर से और 24 से 27 जनवरी तक विदर्भ से भिड़ेगी। आमने-सामने का रिकॉर्ड अब तक के मुकाबलों में यूपी का पलड़ा भारी रहा है। जनवरी 2025 में यूपी ने पारी और 119 रन से जीत दर्ज की थी। जनवरी 2024 का मैच ड्रॉ रहा।
मार्च 1977 में भी मैच ड्रॉ रहा, हालांकि पहली पारी के आधार पर यूपी आगे रही। फरवरी 1974 में बिहार ने 99 रन से जीत हासिल की थी और दिसंबर 1951 में बिहार ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। बिहार रणजी टीम में शामिल खिलाड़ी साकिबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह (उपकप्तान), बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), शरमन निगरोध, मंगल महरौर, पीयूष सिंह, अमोद यादव, सूरज कश्यप, आकाश राज, शब्बीर खान, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, साकिब हुसैन, आयुष लोहारुका, खालिद आलम, मोहम्मद सलाहउद्दीन इजहार, पृथ्वी राज और नमन गौरव।
यूपी रणजी टीम में शामिल खिलाड़ी आर्यन जुयाल (कप्तान एवं विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, सिद्धार्थ यादव, आदित्य शर्मा, रिंकू सिंह, जीशान अंसारी, अभिषेक गोस्वामी, कार्तिक त्यागी, यश दयाल, माधव कौशिक, करण शर्मा, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, अभिनंदन सिंह, कार्तिक यादव, वंश चौधरी और आदर्श सिंह।
📡 स्रोत: NewsData.io