देश

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव

18 अगस्त 2026, देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेशोत्सव आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा करना और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करना है।

डॉ. रावत ने मानक पूरे करने वाले सभी महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर्स की इकाइयां गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कल देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान शुरू करने के लिए नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालयों में विकसित भारत-2047 की थीम पर विभिन्न विषयों को लेकर गोष्ठियां आयोजित करने को भी कहा। बैठक में महाविद्यालयों में भवन निर्माण, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, फर्नीचर, बिजली, पेयजल और खेल मैदान जैसी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

(बैठक की फोटो संलग्न)

कैप्शन_डाॅ. धन सिंह रावत ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।