राजकीय सम्मान के साथ सिमडेगा स्थित पैतृक गांव में होगा दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान का अंतिम संस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance: PRIORITY Slug: VIMLA PRADHAN NIDHAN
Short Headline: राजकीय सम्मान के साथ सिमडेगा स्थित पैतृक गांव में होगा दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान का अंतिम संस्कार
Synopsis: राजकीय सम्मान के साथ सिमडेगा स्थित पैतृक गांव बगडांड़ में होगा दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान का अंतिम संस्कार, राज्य में शोक की लहर, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
Category: Celebrity News , Politics Deadline : 19 SEPTEMBER, RANCHI
19 सितंबर, रांची: झारखंड की पूर्व मंत्री सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का कल रात निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ कल उनका सिमडेगा स्थित पैतृक गांव बगडांड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सिमडेगा ले जाया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने विमला प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया है और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राज्य के पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हुआ है और उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सिमडेगा के पैतृक गांव बगडांड़ में आयोजित किया जाएगा। यह घटना उनके कार्यकाल के दौरान की सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों की याद दिलाती है, और उनके परिवार व समाज के लिए एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विमला प्रधान ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे उनकी याद हमेशा जीवित रहेगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि