राज्य

राजमाता सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह: 666 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ, राज्यपाल ने किया सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजमाता सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह: 666 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ, राज्यपाल ने किया सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवाओं से पर्यावरण अनुकूल खेती और खाद्य सुरक्षा के लिए ज्ञान-कौशल के उपयोग का किया आह्वान

चार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

ग्वालियर, अक्टूबर 16: जिले के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह गुरुवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 666 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। चार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और तीन विद्यार्थियों को स्मृति नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग पर्यावरण अनुकूल कृषि व्यवस्था विकसित करने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और भावी पीढ़ियों का भविष्य संवारने में करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में नवीन सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन भी किया।

----- बाइट -मंगुभाई पटेल — राज्यपाल, मध्यप्रदेश

बाइट -प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला — कुलगुरु, कृषि विश्वविद्यालय

बाइट -डॉ. नम्रता द्विवेदी — स्वर्ण पदक विजेता

बाइट - रिद्धि भट्टाचार्य — स्वर्ण पदक विजेता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।