राज्य

राजनांदगांव जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजनांदगांव जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

राजनांदगांव, 2 सितंबर 2026 राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जा

नकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार 4 लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।