विदेश

राजनाथ बोले-पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार:आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती, राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजनाथ बोले-पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार:आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती,  राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर कहा कि अगर पड़ोसी देश आतंकवाद की अपनी राज्य नीति जारी रखता है, तो भारत आतंकवाद के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा। भारत किसी दूसरे देश की जमीन पर कब्जा नहीं करना चाहता और न ही किसी को धमकी देना चाहता है।

ये बातें उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में कहीं। राजनाथ बोले- भारत को द्विआधारी नजरिए में नहीं देखना चाहिए, 3 बड़ी बातें… पीएम मोदी ने आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने की जरूरत बताई पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने की जरूरत बताई थी।

उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस.

जयशंकर ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत को आतंकवाद से अपनी रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के साथ दोस्ती और सद्भावना साथ-साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तानी PM की धमकी- पानी रोकना जंग जैसा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 25 सितंबर को UN में भारत को जंग की धमकी दी थी।

उन्होंने कहा था कि भारत सिंधु नदी का पानी न रोके। पानी रोकने की कोशिश को पाकिस्तान युद्ध की कार्रवाई मानेगा। शहबाज शरीफ ने UN में कश्मीर का मुद्दा भी उठाया था। शहबाज ने कहा कि कश्मीर हमारे लिए गर्दन की नस है। कश्मीर का मुद्दा उठाने पर UN में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा था कि पाकिस्तान को अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की हालत देखनी चाहिए।

-------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे:यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति का उदाहरण था; आगे भी करारा जवाब देंगे पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड मेंसर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तैयारियों की घोषणा की। यह विषय भारत- पाकिस्तान संबंधों में बढ़ती तनाव और आतंकवाद पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और विदेश नीति की स्पष्ट रुख को दर्शाती है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर असर डालती है। आम जनता पर इसका असर दो पहलुओं से हो सकता है: पहले, सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ेगा, जिससे नागरिकों को शांति का अनुभव होगा; दूसरे, आर्थिक और राजनैतिक अनिश्चितता बढ़ सकती है, जिससे व्यापार और निवे

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।