देश

राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई

अगस्त 20, नई दिल्ली: नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के दौरान भारत-जापान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने करने चर्चा हुई। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, नियम-आधारित व्यवस्था, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लेकर मंथन हुआ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप पर संवेदना जताई।उन्होंने कहा कि भारत-जापान की दोस्ती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था की आधारशिला बन गई है।

दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लंबे सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना दोनों देशों की जिम्मेदारी है। रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और व्यापक बनाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर हुए।

फोटो- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमीसोर्स- एक्स (Rajnath Singh)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।