अपराध

रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम

रजनीकांत की 'जेलर 2' को छुट्टियों के मौसम का पूरा फायदा मिल रहा है.

एक ऐतिहासिक ओपनिंग वीकेंड के बाद, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में छुट्टी होने की वजह से फिल्म का सोमवार भी बहुत शानदार रहा. वहीं मंगलवार को फिल्म को दशहरा की छुट्टी का फायदा मिला.

चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने पहले ट्यूज्डे यानी 6ठे दिन कितना कलेक्शन किया है?

'जेलर 2' ने छठे दिन कितनी की कमाई?

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस फिल्म की दमदार शुरुआत हुई थी और तब से ये थमने का नाम नहीं ले रही है.

दरअसल इसे नवरात्रि फेस्टिवल के दौरान रिलीज होने का फायदा मिला है.

छुट्टियों के कारण इसे सिनेमाघरों में खूब दर्शक मिले और इसी के साथ इसने जबरदस्त कमाई कर डाली है.

59.70 करोड़ से ओपनिंग के बाद इसने दूसरे दिन 37.10 करोड़ कमाए.

तीसरे दिन इसका कलेक्शन 47.25 करोड, चौथे दिन 55.85 कोरड़ और 5वें दिन 42.35 करोड़ रुपये रहा.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले मंगलवार को 45.55 करोड़ की कमाई की है.

इसमें छठे दिन इसने तमिल में सबसे ज्यादा 31.20 करोड़, तेलुगु में 8.75 करोड़, हिंदी में 5 करोड़ और कन्नड़ में 60 लाख कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 287.80 करोड़ रुपये हो गई है.

भारत में कॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

'जेलर 2' ने रिलीज के 6ठे दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

दरअसल इस फिल्म ने 287.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'पोन्नियिन सेलवन 1' (266.54 करोड़ रुपये) और कुली (285.01 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ये कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

ये हैं भारत में कॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

2.0 407.05 करोड़ रुपये <li

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।