रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस शामना कासिम ने मचाई धूम

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत एक साल से बड़े पर्दे से दूर हैं. अभिनेता की पिछली फिल्म 'कुली' अगस्त 2025 में आई थी. हालांकि फैंस उनकी फिल्म 'जेलर 2' का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिलहाल मेकर्स ने इसका गाना 'अला बोलेलो' रिलीज किया है.
इसमें रजनीकांत के सामने आधी उम्र की एक्ट्रेस शामना कासिम अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं. गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है. फैंस को पसंद आ रहा 'अला बोलेलो' गाना हाल ही में 'अला बोलेलो' गाने का प्रोमो रिलीज किया गया था तो केरल की ऑडियंस ने मलयालम शब्दों के गलत उच्चारण पर गाने की आलोचना की थी.
हालांकि अब पूरा गाना सामने आने के बाद गाने को सोशल मीडिया पर प्यार मिल रहा है. मेकर्स ने अला बोलेलो का लिरिकल वर्जन रिलीज किया है. गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज दी है.
उनके अलावा निरंजना रमन, अपर्णा हरिकुमार और दीप्ति सुरेश ने भी इस गाने को गाया है. जबकि अनिरुद्ध रविचंदर ने गाने को संगीत भी दिया है. वहीं इसे लिखा है अरुणराजा कामराज ने.
ये भी पढ़ें: कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
गाने में दिखीं रजनीकांत से आधी उम्र की एक्ट्रेस मेकर्स ने 4 मिनट का लिरिकल सॉन्ग रिलीज किया है, जिसमें 37 साल की एक्ट्रेस शामना कासिम डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.
उन्होंने पारंपरिक कसावु साड़ी पहने डांस किया है. गाने के बीच-बीच में रजनीकांत (75 वर्ष) की भी झलक नजर आती है. कुल मिलाकर गाना एंटरटेनिंग है. कब रिलीज होगी 'जेलर 2'?<
📡 स्रोत: ABP Live Film