अपराध

रजनीकांत ने 'जेलर 2' के सेट पर सूरज वेंजारामूडु की एक्टिंग देख बजाईं तालियां, एक्टर बोले - नेशनल अवॉर्ड से बढ़कर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रजनीकांत ने 'जेलर 2' के सेट पर सूरज वेंजारामूडु की एक्टिंग देख बजाईं तालियां, एक्टर बोले - नेशनल अवॉर्ड से बढ़कर

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस काफी समय से उनकी फिल्म जेलर 2 का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आएंगे.

हाल ही में जेलर 2 का प्री रिलीज इवेंट हुआ, जिसमें रजनीकांत के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही. इस दौरान एक्टर सूरज वेंजारामूडु ने शूटिंग से जुड़ा एक यादगार पल साझा किया.

सूरज का अभिनय देखने के लिए रुके रहे रजनीकांत

फिल्म में सूरज वेंजारामूडु दिलीप का किरदार निभा रहे हैं.

उन्होंने शूट के खास पल को याद करते हुए बताया कि एक बार रजनीकांत उनकी एक्टिंग देखने के लिए रात के 2 बजे के बाद भी सेट पर रुके रहे.

जैसे ही उनका शॉट खत्म हुआ, वैसे ही रजनीकांत ने उनकी तारीफ में तालियां बजानी शुरु कर दी.

सूरज वेंजारामूडु ने कहा, मैं आपको सेट पर हुई घटना के बारे में बताता हूं.

रजनीकांत सर अपना शॉट पूरा कर चुके थे और उन्हें सेट से जाना था, लेकिन वे मेरा अभिनय देखने के लिए रुक गए.

मैं अपने किरदार में था और सीन कर रहा था, जैसे ही डायरेक्टर ने कट कहा, मुझे किसी के ताली बजाने की आवाज़ सुनाई दी. मैंने बगल में देखा तो वह कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत सर थे!

नेशनल अवॉर्ड से भी खास लगी रजनीकांत की तारीफ

सूरज के लिए यह पल बेहद खास था.

उन्होंने कहा, रजनीकांत जी को उठकर ताली बजाते देख सेट पर मौजूद सभी लोग ताली बजाने लगे. ये मेरे लिए लाइफटाइस याद रहने वाला पल था.

सूरज वेंजारामूडु जिस सुपरस्टार को इतने समय से देखते आए थे, वो उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे थे. सूरज के लिए ये बहुत बड़ी बात थी.

उन्होंने कहा, मुझे एकटिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, लेकिन उनसे मिली यह ताली उस पुरस्कार से कहीं ज्यादा मायने रखती है.

वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं, फिर भी फिल्मों और अपने को-स्टार्स और उनके काम करने के तीरके के बारे में जानने के लिए इतने एक्साइटेड रहते हैं,

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।