रजनीकांत की 'जेलर 2' की अब थम रही रफ्तार, क्या 500 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रजनीकांत की 'जेलर 2' अपने तीसरे हफ्ते के आखिरी पड़ाव में पहुंच गई है.
भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से यह फिल्म अब तक छप्परफाड़ कमाई कर चुकी है. हालांकि तीसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई पर काफी असर पड़ा है.
चलिए यहां जानते हैं कि 'जेलर 2'ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?
'जेलर 2' ने 21वें दिन कितनी की कमाई?
रजनीकांत की 'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब तीन हफ्ते पूरे हो रहे हैं.
फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते तो खूब कमाई की लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार में मंदी देखी जा रही है हालांकि ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले वीक में 334.35 करोड़ कमाए थे.
वहीं दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 95.55 करोड़ का कलेक्शन कमाए थे. 16वें दिन 5.50 करोड़ की कमाई की थी. 17वें दिन इसने 9.70 करोड़ , 18वें दिन इसने 11.20 करोड़, 19वें दिन 3.40 और 20वें दिन 3.35 करोड़ कमाए थे.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को इसने 3 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म की 21 दिनों की कुल कमाई अब 466.05 करोड़ रुपये हो गई है.
'जेलर 2' क्या 500 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?
'जेलर 2' ने रिलीज के 21 दिनों में 466.05 करोड़ कमा लिए हैं.
वहीं अब हर किसी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या ये 500 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर पाएगी नहीं. बतादें कि 'जेलर 2' की कमाई अब हर दिन घटती जा रही है. वहीं 500 करोड़ी बनने के लिए इसे अभी 34 करोड़ कमाने होंगे.
हालांकि अब इसके लिए इतना बड़ा आंकड़ा छूना नामुमकिन है.
क्योंकि एक तो इसकी रफ्तार अब थम रही है दूसरा सिनेमाघरों में अब रणबीर कपूर की रामायण की नई एंट्री हो रही है.
इस नई फिल्म के आने से तीन हफ्ते पुरानी 'जेलर 2' की स्क्रीन संख्या घटेगी और ऐसे में इसकी कमाई को भी काफी नुकसान पहुंचेगा.
ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि 'जेलर 2' कितना कमा पाएगी.
📡 स्रोत: ABP Live Film