अपराध

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तीसरे संडे हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 450 करोड़ के पार हुई कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तीसरे संडे हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 450 करोड़ के पार हुई कमाई

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है.

पहले दो हफ्तों में ऐतिहासिक कमाई करने के बाद इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी शानदार परफॉर्म किया और एक बार फिर अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया.

चलिए यहां जानते हैं कि इस फिल्म ने रलीज के तीसरे संडे यानी 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'जेलर 2' ने 18वें दिन कितना किया कलेक्शन?

रजनीकांत स्टारर और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, 'जेलर 2' ने 15 अक्टूबर को अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया है.

इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ की शानदार कमाई की थी. वहीं दूसरे वीक में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव भी देखा गया. फिर भी इसने 95.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

इसके बाद 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 'जेलर 2'ने 5.50 करोड़ काए थे जो इसका सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन था.

लेकिन तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन इसने फिर रफ्तार बढ़ाई और 9.70 करोड़ की कमाई थी.

अब 'जेलर 2' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को तो कमाल ही कर दिया और एक बार फिर डबल डिजिट में कलेक्शन किया.

बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 11.20 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई 456.30 करोड़ हो गई है.

जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 533.75 करोड़ रुपये हुआ है.

'जेलर 2' बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

'जेलर 2' रिलीज के 18 दिनों में 456.30 करोड़ की कमाई कर इस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

पहले नंबर पर 'धुरंधर द रिवेंज' है.

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' को भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा छूना आसान नहीं होगा क्योंकि वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी भीआएगी और अब इसे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से कड़ी टक्कर मिलेगी जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश नज़र आएंगे.

देखने वाली बात होगी कि 'रामायण' की रिलीज के बाद 'जेलर 2' कितना कमा पाती है.

'जेलर 2' के बारे में 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।