राजसमंद में मतदान का उत्साह, 84 साल की बुजुर्ग महिला ने भी डाला वोट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजसमंद में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत पांच पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कल्लाखेड़ी में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया।
राजसमंद, 22 अक्टूबर। जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत पांच पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई। जिले की आमेट, चारभुजा, कुंभलगढ़, खमनोर और देलवाड़ा पंचायत समितियों के 81 वार्डों सहित जिला परिषद के 13 वार्डों के लिए मतदान जारी है।
चुनाव के लिए जिले में कुल 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,68,917 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। पंचायत समिति के 81 वार्डों के लिए कुल 193 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
मतदान के दौरान खमनोर पंचायत समिति के कल्लाखेड़ी गांव में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। वहीं, 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई।
जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसीजा के नेतृत्व में पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
राजसमंद में मतदान को लेकर युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह लोकतंत्र में जनभागीदारी की अहमियत को दर्शाता है।
बाइट 01 दशरथ सिंह, मतदाता।
बाइट 02 सपना कुंवर, नव मतदाता।
बाइट 03 बुजुर्ग मतदाता।