मनोरंजन

राजसम्राट कॉलोनी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजसम्राट कॉलोनी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगा सप्ताह ज्ञान यज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

भोपाल। राजसम्राट कॉलोनी फेस-1, अयोध्या बायपास रोड स्थित भूतेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में स्वर्गीय कामता प्रसाद साहू की स्मृति में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होगा।

कथा का शुभारंभ मंगलवार, 29 सितंबर को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा सुबह 10 बजे जिंद बाबा मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर राजसम्राट कॉलोनी तक पहुंचेगी। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

कथा व्यास सिद्धांत जी महाराज श्रीधाम वृंदावन द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना है।

कथा आयोजक गोपी बाई साहू एवं साहू परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा कलश यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजसम्राट कॉलोनी फेस-1 के भूतेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक स्वर्गीय कामता प्रसाद साहू की स्मृति में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कलश यात्रा से शुरू होकर सप्ताह ज्ञान यज्ञ के रूप में प्रस्तुत होगा। इस विषय का महत्व इसलिए है क्योंकि यह धार्मिक परम्परा को जीवित रखता है और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम से आम जनता को आध्यात्मिक शांति, सांस्कृतिक ज्ञान और परंपरागत संगीत का अनुभव मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति का संरक्

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।