राजनीति

राजस्थान की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थान की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू

जयपुर, 24 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में शनिवार को 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में सरपंच के 3,314 और वार्ड पंचों के 28,682 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

मतदान के लिए प्रदेशभर में 9,886 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मतदान बैलेट पेपर के जरिए हो रहा है, जिसमें मतदाताओं को सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए अलग-अलग मतपत्रों पर मतदान करना है। पहले वार्ड पंच और फिर सरपंच पद के मतों की गिनती होगी। मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार रात को ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इसके बाद रविवार को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इधर, जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों की 212 ग्राम पंचायतों में भी मतदान शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, जिले में सुबह 10 बजे तक 19.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 7 लाख 43 हजार 640 पंजीकृत मतदाताओं में से 1 लाख 43 हजार 383 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत समिति-वार मतदान के अनुसार, चौमूं में 18.73, दूदू में 20.38, गोविंदगढ़ में 18.86, झोटवाड़ा में 19.77, जोबनेर में 20.03, किशनगढ़ रेनवाल में 18.84, मौजमाबाद में 18.95 और सांभर में 19.54 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू होने की सूचना है।

...सभी फोटो जयपुर जिले से

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजस्थान में पंचायती राज के 2026 के पहले चरण में 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। यह चुनाव ग्रामीण प्रशासन की आधारभूत संस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सीधे ग्रामीण विकास, स्थानीय निर्णय‑निर्माण और सार्वजनिक सेवाओं के प्रबंधन को प्रभावित करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नए चुने हुए सरपंच और पंच स्थानीय समस्याओं का समाधान, योजनाओं का कार्यान्वयन और संसाधनों का कुशल वितरण सुनिश्चित करेंगे, जिससे जीवन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।