राजस्थान: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मारवाड़ रेलवे स्टेशन का हो रहा हैं कायाकल्प, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

पाली, 18 अगस्त। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से जिले के मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मिहिर देव ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 2.35 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म शेल्टर, पेयजल व्यवस्था और दिव्यांगजन सुविधाओं सहित द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका हैं। इसमें 7.10 करोड़ से 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका हैं। 4.86 करोड़ की लागत से फसाड सुधार, प्लेटफॉर्म शेल्टर, पोर्च, शौचालय सुधार और इंटीरियर अपग्रेडेशन का कार्य 97 प्रतिशत पूर्ण हो गया हैं। इसके साथ ही 1.80 करोड़ की लागत से दिव्यांगजन यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मारवाड़ जंक्शन को आधुनिक, सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।