राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गांवों में 25 लाख पट्टे देगी बीजेपी; मंदिर जा रहे 3 दोस्तों को पिकअप ने कुचला; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी है। नायरा एनर्जी के बाद अब प्राइवेट तेल कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...
पहले टॉप 5 खबरें 1.
गांवों में 25 लाख पट्टे देगी बीजेपी बीजेपी ने पंचायत चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें घोषणा की है कि आगामी वर्षों में 25 लाख पट्टे दिए जाएंगे। 1 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में पार्क-ओपन जिम बनेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 हजार किमी से ज्यादा ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 2.
पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा नायरा एनर्जी के बाद अब प्राइवेट तेल कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 3.
पत्नी-बच्चों से मिलने जा रहे डॉक्टर की कार भिड़ी, मौत डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के हरिदेव जोशी हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर राजेश रोत की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। डॉ रोत सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड थे। पुलिस के अनुसार रोत की क्रेटा आगे चल रही गाड़ी से भिड़ गई। कार का अगला हिस्सा चूकनाचूर होने से रोत अंदर ही फंस गए थे। पूरी खबर पढ़ें 4.
ड्रोन से आंसू गैस छोड़ेगी राजस्थान पुलिस राजस्थान पुलिस ने अपराधियों की जमीन सहित आसमान से भी निगरानी की तैयारी तेज कर दी है। हाइटेक ड्रोन से किसी भी एरिया में छिपे बदमाशों की निगरानी की जाएगी। ड्रोन से सायरन बजाने के साथ ही आंसू गैस छोड़ी जाएगी। 17 पुलिस जवानों को इंडियन आर्मी से एंटी ड्रोन सिस्टम की ट्रेनिंग दिलवाई गई है। पूरी खबर पढ़ें 5.
शव की बेकद्री, कचरा गाड़ी में घर लाए कोटा में शव की बेकद्री का मामला सामने आया है। सांगोद नगर पालिका के सफाई कर्मचारी राकेश की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। शनिवार को उनका शव सांगोद से करीब 20 किमी दूर खानपुर में मिला। शव से बदबू आ रही थी, ऐसे में किसी एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ी ने घर तक पहुंचाने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6.
किसानों के साथ हाईवे पर सोए हनुमान बेनीवाल श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में सिंचाई के पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। RLP के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने पतरोड़ा के पास नेशनल हाईवे-911 जाम कर दिया। बेनीवाल ने किसानों के साथ वहीं रात गुजारी। पूरी खबर पढ़ें 7.
नर्सिंग ऑफिसर घर में बेच रहा था सरकारी दवाइयां टोंक जिला हॉस्पिटल के नर्सिंग ऑफिसर को घर पर सरकारी दवाइयां बेचते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर लाखों रुपए की सरकारी दवाइयां, इंजेक्शन और सर्जिकल सामग्री बरामद की। साथ ही करीब 47 हजार रुपए और मोबाइल भी जब्त किया है। पूरी खबर पढ़ें 8.
मंदिर जा रहे 4 दोस्तों को पिकअप ने कुचला, 3 की मौत हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में ब्राह्मणी माता के दर्शन करने जा रहे 4 दोस्तों को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया गया है। चारों दोस्त पैदल चल रहे थे। इस दौरान पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 9.
छात्रों के 24 लाख लेकर भागा कोचिंग संचालक गिरफ्तार सीकर में बीएड कराने के नाम पर छात्रों से 24 लाख की ठगी करने वाले आरोपी कोचिंग संचालक को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 साल से देश की बड़ी कोचिंगों में पढ़ाकर फरारी काट रहा था। अपने परिवार और रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट करना बंद कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10.
विश्व प्रसिद्ध आभानेरी महोत्सव की शुरुआत दौसा के आभानेरी में 12 और 13 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध आभानेरी महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान लोकनृत्य और राजस्थानी पारंपरिक कला की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
📡 स्रोत: NewsData.io