राजनीति

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:उपसभापति-भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भिड़े; चलती बाइक पर लूटी सोने की बालियां; चुनाव लड़ने से रोका तो बेटे-बहू को कुचला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:उपसभापति-भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भिड़े; चलती बाइक पर लूटी सोने की बालियां; चुनाव लड़ने से रोका तो बेटे-बहू को कुचला

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर चूरू जिले से है। यहां एक गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें 1.

एअर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद ATC को हाईजैक का सिग्नल मिला था। शुरुआती जांच में पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज भेजने की जानकारी थी। पूरी खबर पढ़ें 2.

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने निर्दलीय नामांकन भरा सीकर की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय नामांकन भरा है। दुर्गा सिंह ने कहा- कार्यकर्ताओं में स्थानीय नेतृत्व के प्रति नाराजगी है। कार्यकर्ता नहीं चाहते कि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ें, इसलिए निर्दलीय नामांकन भरा। पूरी खबर पढ़ें 3.

चुनाव लड़ने से रोका तो बेटे-बहू को कुचला चूरू जिले में सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया और गाड़ी जब्त कर ली। बुधवार को तारानगर थाने में बहू के पीहरवालों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। पूरी खबर पढ़ें 4.

NSUI की राष्ट्रीय सचिव और महिला पुलिसकर्मी में मारपीट दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी में जमकर मारपीट हो गई। रितु बराला ने बताया- हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हमें सड़क पर घसीटा गया, प्राइवेट पाट्‌र्स पर मारा। पूरी खबर पढ़ें 5.

जिम में दौड़ते-दौड़ते गिरे प्रिंसिपल, मौत चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे प्रिंसिपल अचानक बेहोश होकर गिर गए। जिम संचालक दौड़कर आए और करीब 2 मिनट तक सीपीआर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उनको पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6.

उप सभापति-भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में लाठी-डंडे चले धौलपुर में नगर परिषद चुनाव की रंजिश मारपीट तक पहुंच गई। उप सभापति रेखा कोली और भाजपा प्रत्याशी रहीं प्रियंका के समर्थकों के बीच बुधवार सुबह लाठी-डंडे चले। हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पूरी खबर पढ़ें 7.

प्रोफेसर ने छात्रा से कहा- तुमसे मिलने को तरस रहा हूं जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से अश्लीलता और यौन प्रताड़ना मामले में आरोपी प्रोफेसर की इंस्टाग्राम चैट्स सामने आई हैं। आरोपी ने छात्राओं पर भद्दे कमेंट्स, निजी संबंध बनाने का दबाव और परीक्षा में फेल करने की धमकियां दी थी। प्रोफेसर ने छात्रा से कहा- तुमसे मिलने को तरस रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें 8.

चलती बाइक पर महिला की सोने की बालियां लूटी श्रीगंगानगर में बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की कानों में पहनी सोने की बालियां लूट ली। महिला पति के साथ बाइक पर जा रही थी। अचानक हुई इस घटना से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी सड़क पर 10 फीट तक घिसटते हुए गए। पूरी खबर पढ़ें 9.

घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत सीकर में घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का 4 साल का पोता और 9 महीने की पोती भी वहीं बैठे थे, उनको हल्की चोट आई है। टक्कर से घर की दीवार भी टूट गई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10.

पंचायत चुनाव के पहले चरण की नाम वापसी का आखिरी दिन पंचायत चुनाव के पहले चरण के प्रत्याशियों की नाम वापसी का आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे बाद चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।