राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवक वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा; पूर्व मंत्री की फॉर्च्यूनर खाई में उतरी; टेलर को 975 करोड़ का नोटिस
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1.
विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पूरी खबर पढ़ें 2.
टेलर को 975 करोड़ रुपए का इनकम नोटिस अजमेर जिले के गोविंदगढ़ में टेलरिंग का काम करने वाले बुजुर्ग को आयकर विभाग से 975 करोड़ का नोटिस मिला है। 15 हजार रुपए महीना कमाने वाले बुजुर्ग को 13 अगस्त 2026 को सूरत (गुजरात) से आयकर विभाग का नोटिस आया, जिसमें उनको डायमंड कंपनी का डायरेक्टर बताया है। पूरी खबर पढ़ें 3.
पूर्व मंत्री की फॉर्च्यूनर सड़क किनारे खाई में उतरी करौली में पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा की फॉर्च्यूनर करौली-मंडरायल रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। इस हादसे में रमेश मीणा को हल्की चोटें आईं। रमेश मीणा खुद गाड़ी चला रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें 4.
अजमेर सेंट्रल जेल में नशे की गोलियों की सप्लाई अजमेर सेंट्रल जेल में नशे की गोलियों की सप्लाई का मामला सामने आया है। जेल से एक मोबाइल नंबर पर 1283 बार कॉल किया गया। उस नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट में 50 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है। कैदी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने जांच की, जिसमें मामला उजागर हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 5.
भाजपा नेता की गाड़ी को टक्कर मारी, शीशे तोड़े कोटपूतली-बहरोड़ जिले में काठूवास टोल नाके पर 2 बोलेरो में आए 7 बदमाशों ने भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी और लाठी-डंडों से शीशे तोड़ दिए। हमले में भाजपा नेता को कोई चोट नहीं आई। भाजपा नेता ने बताया कि ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6.
युवक ने वीडियो बनाया, ट्रेन के आगे छलांग लगाई जयपुर में युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में युवक ने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस जांच में जुटी है।
पूरी खबर पढ़ें 7. 200 फीट गहरी खाई में गिरी LT मशीन, 1 की मौत डीडवाना-कुचामन जिले के गोविंदी में गुरुवार सुबह पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खदान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान वहां काम कर रही LT मशीन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8.
नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, ग्राउंड में सो गया अजमेर जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के उंदरी गांव में सरकारी स्कूल में टीचर नशे में पहुंच गया। हालत इतनी खराब थी कि वो खेल मैदान में घास पर ही सो गया। लोगों ने टीचर का चेहरा और सिर पानी से धोया। शिक्षा विभाग ने उन्हें इस स्कूल से हटाकर दूसरी जगह लगा दिया।
पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. जर्मन शेफर्ड डॉग से डरकर भागा लेपर्ड राजसमंद शहर में जर्मन शेफर्ड डॉग से डरकर लेपर्ड भाग गया। महावीर नगर कॉलोनी में एक घर के बरामदे में लेपर्ड बैठा था। पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर का दरवाजा खोला तो लेपर्ड नजर आया। शोर मचाने पर लेपर्ड सड़क पर आया तो पड़ोसी का कुत्ता पीछे पड़ गया।
पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. विधानसभा में रखा जा सकता है UCC बिल राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन 21 अगस्त को समान नागरिक संहिता बिल-2026 रखा जा सकता है।
📡 स्रोत: NewsData.io