राजस्थान: खेल प्रतियोगिताओं और लोक संस्कृति के रंगों के साथ डीग महोत्सव का आगाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डीग, 10 अक्टूबर। राजस्थान पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित डीग महोत्सव-2026 का शनिवार को शोभायात्रा के साथ आगाज हुआ। महोत्सव के दौरान मेला मैदान में खेल प्रतियोगिताओं और पारंपरिक आयोजनों में लोगों का उत्साह देखने को मिला। कबड्डी, रस्साकशी, मूंछ और साफा बांधने की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
मेला मैदान में स्कूली विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। कबड्डी और रस्साकशी में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। वहीं, मूंछ और साफा बांधने की प्रतियोगिताओं में राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिला।
महोत्सव के तहत शाम को डीग महल में ‘डीग के रंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत रंगीन फव्वारे संचालित किए जाएंगे। इसके साथ दीपदान कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य डीग की ऐतिहासिक धरोहर, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित करने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है। खेल, कला और विरासत के संगम के जरिए आयोजन में स्थानीय संस्कृति को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।