राज्य

राजस्थान के 3 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त रूफटॉप सोलर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थान के 3 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त रूफटॉप सोलर

प्रदेश के 3 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को निशुल्क रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के पात्र उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

06 ननम्बर,जयपुर। राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने एक और पहल की है। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट से कम है, उनके घरों पर निशुल्क रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के अनुसार, जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के करीब 3 लाख पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

राजस्थान के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर अब सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट से कम है, उन्हें 1.1 किलोवाट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर संयंत्र निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस पहल के तहत जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के कुल 3 लाख पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। रूफटॉप सोलर संयंत्रों के जरिए घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की दिशा में यह पहल अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि पात्र उपभोक्ताओं के घरों पर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है।

होल्ड बाइट – हीरालाल नागर, ऊर्जा राज्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।