राजनीति

राजस्थानः लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयारः केंद्रीय मंत्री वैष्णव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थानः  लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयारः केंद्रीय मंत्री वैष्णव

जयपुर, 5 नवंबर। केन्द्रीय सूचना तथा प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर है और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं।

वहीं संविधान की किताब दिखाने वाले लोग ही उसमें लिखी बातों का पालन नहीं करते। वैष्णव ने अग्निवीर योजना के बारे में कहा कि शुरुआत से ही प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने इसे एक अच्छा प्रयोग बताया था। चार वर्षों में इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। योजना का लगातार मूल्यांकन किया गया है और अग्निवीर योजना सफल साबित हुई है।

श्रीगंगानगर में हाल ही में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में उन्होंने कहा कि रेलवे और राज्य सरकार के अधिकारी संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक साक्ष्य सामने आने के बाद राज्य सरकार एनआईए से जांच कराने के बारे में निर्णय करेगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना पर उन्होंने कहा कि स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय कला और स्थापत्य को विशेष महत्व दिया जा रहा है। जिन क्षेत्रों की स्थानीय कला और वास्तुकला प्रसिद्ध है, वहां उसी के अनुरूप स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। वैष्णव ने जानकारी दी कि दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की गई है।

बाईटः अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।