राज्य

राजस्थान: मुख्य सचि से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव ने की मुलाकात

लेखक: AIR Jaipur अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थान: मुख्य सचि से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव ने की मुलाकात

जयपुर, 1 सितंबर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने मुलाकात की। इस दौरान आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आयोग के समक्ष रखे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर राजस्थान सरकार का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने आयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सभी हितधारकों के बीच सतत और सुव्यवस्थित परामर्श के महत्व की सराहना की।

जैन ने मुख्य सचिव को आयोग द्वारा सेवा संघों के साथ आयोजित बैठकों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, भारतीय पुलिस सेवा संघ एवं भारतीय वन सेवा संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापनों में उठाए गए प्रमुख विषयों एवं बिंदुओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), जयपुर की महानिदेशक श्रेया गुहा भी उपस्थित रहीं।

A
AIR Jaipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।