Rajasthan News Live: दौसा में जेल में भिड़े कैदी, ट्रेन में 14 साल की बच्ची की मौत, बालाजी में श्रद्धालु ने दम तोड़ा

Rajasthan News Live: दौसा में सावन के अंतिम दौर में नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं जिला जेल में कैदियों के बीच मारपीट में पांच बंदी घायल हो गए. दौसा में ट्रेन में 14 वर्षीय बालिका की मौत और मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन के लिए आए 37 वर्षीय श्रद्धालु की मौत की खबर भी सामने आई है.
श्रीगंगानगर में अधिवक्ता राजेश ग्रेवाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. हनुमानगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ गया है.
वहीं जयपुर ग्रामीण के बगरू में CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
📡 स्रोत: NewsData.io