अपराध

राजस्थान पुलिस को व्यवहार सुधारने की ट्रेनिंग, DGP ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थान पुलिस को व्यवहार सुधारने की ट्रेनिंग, DGP ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

राजस्थान पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तीन दिवसीय ‘पॉजिटिव बिहेवियर इन पुलिसिंग’ प्रशिक्षण शुरू हुआ। DGP राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस की संवेदनशील छवि बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका समाधान करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

जयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और आमजन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ‘पॉजिटिव बिहेवियर इन पुलिसिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस की आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील छवि रही है। इस छवि को बनाए रखना और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करना पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी परेशानी या समस्या लेकर पुलिस के पास आता है, तो उसकी बात को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाना चाहिए। साथ ही, विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए उसकी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।

होल्ड बाईट-

1- राजीव कुमार शर्मा, डीजीपी, राजस्थान।

2- डॉ. पी. आर. सोडाणी, अध्यक्ष, आईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।