राजस्थान: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया बने राष्ट्रीय महासचिव
जयपुर, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की। उदयपुर से सांसद मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बी.एल. संतोष पार्टी के संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।