राज्य

Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे-बहू ने वोटर बनने के लिए आवेदन पर लगाया अंगूठा, SDM ने किया रिजेक्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे-बहू ने वोटर बनने के लिए आवेदन पर लगाया अंगूठा, SDM ने किया रिजेक्ट

Jaipur News : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार चर्चा की वजह है उनका बेटा और बहू. उनके बेटे और बहू ने हाल ही में बारां जिले के अटरु नगरपालिका क्षेत्र में वोटर बनने के लिए आवेदन किया था. लेकिन एसडीएम ने उसे खारिज कर दिया है. इसका कारण है उनका आवेदन में साइन करने की जगह अंगूठे लगाना.

एसडीएम ने जब पूरे मामले की जांच करवाई तो सामने आया के शिक्षा मंत्री के बेटे और बहू वहां रहते ही नहीं हैं. दिलावर का बेटा अटरु से पालिका अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल बताया जा रहा है. इसी के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।