राजस्थान: सीएस परीक्षा में सीकर जिले के नीमकाथाना की खुशी अग्रवाल देश में अव्वल

जयपुर, 25 अगस्त। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने जून में आयोजित एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल स्तर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जयपुर चैप्टर से दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की वरीयता सूची में स्थान हासिल किया है।
आईसीएसआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष सुमित कुमार श्योराण ने बताया कि सीकर जिले के नीमकाथाना की खुशी अग्रवाल ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर जयपुर केन्द्र का गौरव बढ़ाया है। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित और निरंतर अभ्यास को दिया। वहीं, जयपुर केन्द्र की महिमा मंगल ने राष्ट्रीय स्तर पर 16वीं रैंक हासिल की है।
परीक्षा परिणामों में छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन रहा। एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दोनों स्तरों की परीक्षाओं की राष्ट्रीय वरीयता सूची में शीर्ष तीन स्थान छात्राओं ने हासिल किए हैं। बाईट: खुशी अग्रवाल