राजस्थान में तूफान ‘अर्नब’ का असर, पूर्वी जिलों में बारिश से 5 से 8 डिग्री गिरा तापमान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ‘अर्नब’ के असर से राजस्थान के पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
जयपुर, 30 अक्टूबर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ‘अर्नब’ के असर से प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कल से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर और अजमेर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक पूर्वी राजस्थान सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं आज प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
होल्ड बाइट: राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर।