राजस्थान यूनिवर्सिटी में गांधी की प्रासंगिकता पर हुआ कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महात्मा गांधी जयंती पर राजस्थान विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन केंद्र में ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी की प्रासंगिकता’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विद्यार्थी शामिल हुए।
जयपुर, 02 अक्टूबर । महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन केंद्र में ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के विचारों और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने गांधीजी के जीवन, उनके सिद्धांतों और सामाजिक मूल्यों को याद करते हुए उनके विचारों को आज के संदर्भ में समझने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के माध्यम से गांधीजी के विचारों और उनके आध्यात्मिक दृष्टिकोण को याद किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता से जुड़े विचारों को स्मरण करते हुए उनके संदेश को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
होल्ड बाइट - डॉ. हंसा चौधरी, निदेशक गांधी अध्ययन केंद्र राज. विवि.।