राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज में 3 अक्टूबर से रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 22 राज्यों की 50 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय विश्नोई और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल होंगी।
जयपुर, 1 अक्टूबर। राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज के तत्वावधान में 3 अक्टूबर से रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से 50 टीमें हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंचेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा।
पंचवर्षीय विधि संकाय के निदेशक डॉ. संदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के विधि विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतिभागी छात्र समसामयिक विषयों और न्यायालय की कार्यवाही से जुड़े कानूनी मुद्दों पर मूट कोर्ट के माध्यम से अपनी दलीलें प्रस्तुत करेंगे।
आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विजय विश्नोई और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को वास्तविक न्यायालयीन प्रक्रिया की तरह बहस और कानूनी तर्क प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यवाही, कानूनी शोध, तर्क-वितर्क और प्रभावी प्रस्तुतीकरण का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। देशभर से आने वाली टीमों की भागीदारी से विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ संवाद और कानूनी विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर भी मिलेगा।
बाइट - डॉ संदीप सिंह, निदेशक, पंच वर्षीय विधि संकाय