राजस्थान यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें 17 राज्यों के 50 से अधिक कॉलेजों के प्रतिभागी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विजय विश्नोई और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई अतिथि मौजूद रहे।
जयपुर, 3 अक्टूबर। राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक महाविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विजय विश्नोई मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश जे.के. रांका सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य अतिथि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न विधि महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी मूट कोर्ट के माध्यम से न्यायालयीन प्रक्रिया और कानूनी तर्क-वितर्क की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से न्यायिक प्रक्रिया को समझने और विधि क्षेत्र में अपनी प्रस्तुति एवं तर्क क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
होल्ड बाईट
1- डॉ संदीप सिंह- निदेशक- यूएफवाईएलसी।
2- छात्रा।
3- छात्रा।
4- छात्रा।