राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : जिला कलक्टर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों और नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की समीक्षा, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर, 12 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण, लंबित मामलों की प्रगति और पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध समाधान करना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने पंचायतीराज आम चुनाव-2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में तीसरे और चौथे चरण में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिला कलक्टर ने चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की भी समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान से जुड़ी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ विद्यार्थियों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों में नियमित खेल गतिविधियां आयोजित करवाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने होंगे।vबैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता अश्विन के.
पंवार, एडीएम सूरतगढ़ भवानी सिंह पंवार, एसडीएम गंगानगर नयन गौतम, एसडीएम सूरतगढ़ भारत जयप्रकाश मीणा, एसडीएम सादुलशहर संजय अग्रवाल, एसडीएम श्रीकरणपुर सुमित्रा बिश्नोई, जिला परिषद के एसीईओ हरिराम चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।