राजनीति

राजेश साहू को एल्डरमैन की जिम्मेदारी, साहू समाज में दौड़ी हर्ष की लहर

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

भाजपा के अनुभवी कार्यकर्ता को नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने बरखेड़ी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश साहू को एल्डरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश साहू को नई जिम्मेदारी मिलने से साहू समाज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राजेश साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहे हैं। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बरखेड़ी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष के रूप में भी उनके कार्यों की पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सराहना रही है।

एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और साहू समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शपथ समारोह के दौरान भी उत्साह का माहौल नजर आया। उपस्थित लोगों का कहना था कि अनुभवी और निष्ठावान कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपना भारतीय जनता पार्टी का सराहनीय निर्णय है।

शपथ समारोह में एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले सभी अनुभवी सदस्यों को लेकर भी सकारात्मक माहौल दिखाई दिया। राजेश साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजेश साहू ने सभी वरिष्ठ नेता एवं संगठन पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं पूर्ण निष्ठा भाव से उसे निभाऊंगा वह सभी वरिष्ठों का मैं धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।