राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राज्य महिला आयोग में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोग का पुर्नगठन किये जाने पर आभार एवं धन्यवाद दिया गया।
तत्पश्चात आयोग की ऐप के तैयार किये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोग द्वारा जनपदीय कार्यालयों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम के आयोजन कराये जाने पर चर्चा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जहाँ अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री द्वारा आयोग के पुनर्गठन पर आभार व्यक्त किया। यह विषय महिला सशक्तिकरण और नीतिगत सुधारों के कार्यान्वयन को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आयोग की योजनाएँ और योजनाबद्ध ऐप्स का विकास स्पष्ट होता है, जिससे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सेवा पहुँच में सुधार संभव है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि महिलाओं को बेहतर स