राज्य

राज्य महिला आयोग की टीम ने वन स्टॉप सेंटर रीवा का किया निरीक्षण, महिलाओं से सुनी समस्याएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्य महिला आयोग की टीम ने वन स्टॉप सेंटर रीवा का किया निरीक्षण, महिलाओं से सुनी समस्याएं

रीवा। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव एवं आयोग के सदस्यों ने शुक्रवार को रीवा भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग की टीम ने सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही आश्रय प्राप्त महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों ने महिलाओं को संकट की स्थिति में उपलब्ध कराई जा रही सहायता, परामर्श, विधिक सेवाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। टीम ने महिलाओं के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

सेंटर के कार्यों की सराहना

आयोग की टीम ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों और सफलता की कहानियों की सराहना की। सदस्यों ने महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने और उनके संरक्षण के लिए सेंटर के स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

परिसर में किया पौधारोपण

निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्यों ने सेंटर परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, सहायक संचालक जीवेंद्र सिंह और प्रभारी परियोजना अधिकारी अर्पित पाठक उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रुति मिश्रा, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर शिवानी द्विवेदी केश्वरकर, सलमा खान, रेखा चतुर्वेदी और रेनू गौतम भी मौजूद रहीं। आयोग की सदस्य साधना स्थापक, सदस्य सचिव सुरेश तोमर, विधि अधिकारी आनंद शर्मा और निज सचिव दीप मिश्रा सहित आयोग की टीम ने निरीक्षण में भाग लिया।

-----

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

आश्रय प्राप्त महिलाओं से चर्चा कर जानी समस्याएं

सहायता, परामर्श और विधिक सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सेंटर के कार्यों और सफलता की कहानियों की आयोग ने की सराहना

महिला आयोग की टीम ने वन स्टॉप सेंटर परिसर में किया पौधारोपण

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मध्यप्रदेश के रीवा में राज्य महिला आयोग द्वारा वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के बारे में है, जहाँ अध्यक्ष रेखा यादव और सदस्यों ने सुविधाओं का जाँच किया और आश्रय प्राप्त महिलाओं से उनकी समस्याएँ सुनीं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए कानूनी, सामाजिक और आर्थिक सहायता का एक समग्र मंच है, जिसे सही ढंग से चलाना आवश्यक है। इस निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि केंद्रों में सुधार की आवश्यकता है और महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इससे आम जनता को यह भरोस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।